लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। साइबर ठगों ने एपीके फाइल और लिंक भेजकर तीन महिला समेत चार लोगों के खातों से करीब पांच लाख रुपए निकाल लिए। साइबर ठगी के मामले के मुकदमे दर्ज कर पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।

एपीके फाइल और लिंक से साइबर ठगी जानकीपुरम के केंद्रीय विहार कॉलोनी की अनुपमा शुक्ला के मुताबिक 20 अक्तूबर को व्हाट्सऐप पर जालसाजों ने एपीके फाइल भेजी। फाइल खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। फिर जालसाज ने उनके खाते से दो लाख 11 हजार नौ सौ रुपए निकाल लिए। वहीं, जानकीपुरम विस्तार निवासी बीनू श्रीवास्तव ने बताया कि 22 अक्तूबर को पति सुनील के मोबाइल पर आई कॉल को उन्होंने रिसीव किया तो जालसाज ने पति का परिचित बनकर बात की। उन्हें बातों में फंसाकर फर्जी क्रेडिट कार्ड का मैसेज भेजकर 75 हजार रुपए खाते से निकाल...