लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-222 में महिला कैडेट विभिन्न सैन्य सुरक्षा के गुर सीखेंगी। एएमसी सेंटर एवं कॉलेज स्थित मिलिट्री ट्रेनिंग बटालियन में 31 अक्तूबर तक चलने वाले इस शिविर में लखीमपुर से लखनऊ तक की विभिन्न एनसीसी यूनिटों की करीब 500 कैडेट हिस्सा ले रही हैं। शिविर का उद्घाटन कमांडेंट कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक ने किया। शिविर में कैडेटों को शस्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मानचित्र अध्ययन, रेडियो टेलीफोनी और ड्रिल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के जरिए कैडेटों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को मजबूत करने के साथ उनमें नेतृत्व कौशल विकसित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण का व्यावहारिक अनुभव देने के साथ राष्ट्रीय एकता, ...