लखनऊ, सितम्बर 2 -- Lucknow News: लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता एनटीपीसी ने इलेक्ट्रॉन क्विज की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य युवाओं में जिज्ञासा, ज्ञान और दूरदर्शी सोच को प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में पहला क्षेत्रीय चरण का आयोजन पांच सितंबर को एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के नौ क्षेत्रीय केंद्रों में लखनऊ, पटना, रांची, रायपुर, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा में आयोजित की जाएगी। द वर्ल्ड ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट विषय पर आधारित प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट के विद्यार्थी भाग लेंगे।डीजीएम, कॉर्प कॉम, एनटीपीसी एनआरएचक्यू अमित कुमार बेहरा ने बताया कि इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। क्षेत्रीय चरण में विजेता टीम को Rs.60,000...