Lucknow News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
लखनऊ, अगस्त 26 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता निरालानगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिले के 10 विद्यालयों के करीब 300 छात्रों और छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन साकेत संभाग के संभाग निरीक्षक गोपाल राम ने किया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 600 और 1600 मीटर दौड़ के साथ गोला फेंक, भाला फेंक, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद और ऊंची कूद सहित कई स्पर्धाएं हुईं। शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश चंद्र पांडेय, निदेशक रामतीर्थ व अन्य ने विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले 38 विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में मेजबान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.