Lucknow News: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को पैदल मार्च निकाला
लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और कोलेजियम सिस्टम को समाप्त कर न्यायिक आयोग के गठन को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य भवन से परिवर्तन चौक तक पैदल मार्च निकाला। मानवतावादी अधिवक्ता महासभा के नेतृत्व में सैकड़ों वकीलों ने पैदल मार्च निकालकर पुलिस आयुक्त के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट रमाशंकर भीम ने कहा कि आजादी की जंग में जिस अधिवक्ता समाज के योगदान का इतिहास रहा है। उन्हीं अधिवक्ताओं को सुरक्षा के लिए भटकना पड़ रहा। महासचिव मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि न्यायालय परिसरों में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर का नहीं होना दुर्भाग्य पूर्ण हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.