Lucknow News: एटीएम कार्ड बदलकर 2.63 लाख निकाले
लखनऊ, अगस्त 29 -- Lucknow News: लखनऊ। पीजीआई के पंचमखेड़ा मोड़ निवासी व्यापारी वीरेंद्र कुमार पांडेय के खाते से एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने 2.63 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पीजीआई पुलिस ने कई दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरेंद्र के मुताबिक 16 अगस्त को वह पंचमखेड़ा मोड़ स्थित केनरा बैंक के एटीएम से रुपए निकालने गए थे। इसी दौरान तीन-चार युवक एटीएम बूथ में घुसे और उनके आसपास घूमने लगे। कार्ड से लेनदेन में दिक्कत होने पर युवकों ने मदद का भरोसा दिलाया। इसी बीच जालसाजों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कार्ड बदले जाने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज आने लगा। उनके खाते से कुल 2.63 लाख रुपए निकाल लिए गए।
रहीमाबाद में सड़क धंसी, अनियंत्रित होकर कार टकराई रहीमाबाद। हरदोई हाईवे पर तरौना पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.