लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: सीवर चोक, गंदे पानी और जलभराव पर विधायक ने अफसरों को फटकारा, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सीवर चोक, गंदे पानी, जलभराव और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और अफसरों के दावों के बीच उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने गुरुवार को अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लंबित काम एक माह में हर हाल में पूरे किए जाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे और कार्रवाई होगी।

समिक्षा बैठक सीतापुर रोड स्थित सेवा परिसर में नगर निगम, जलकल, जल निगम और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विधायक ने नई सीवर लाइन, नाले-नालियों, पेयजल, सफाई, जलभराव और पार्कों की स्...