Lucknow News: एक पेड़ मां के नाम अभियान में जुटे अधिकारी-कर्मचारी
लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: आलमबाग स्थित 50 शैया संयुक्त चिकित्सालय, चंदर नगर में रविवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव आनंद प्रकाश और संयुक्त निदेशक डॉ सोमेंद्र नाथ ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इसके तहत अस्पताल परिसर, तुलसी उद्यान और चंदर नगर पार्क में 340 पौधे रोपे गए। इनमें अमरूद, सागौन, अशोक, तुलसी समेत विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार और फूलों वाले पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक अनिल दीक्षित, राममनोहर कुशवाहा, डॉ. शाहिद रज़ा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। टीबी अस्पताल में रोपे गये 345 पौधेठाकुरगंज स्थित टीबी एवं संयुक्त चिकित्सालय परिसर में रविवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.