लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: ठाकुरगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार एक ही दिन में नाक, कान और गला (ईएनटी) विभाग की चार माइक्रो सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं। सभी ऑपरेशन सफल रहे और मरीज स्वस्थ हैं। फिलहाल सभी मरीज डॉक्टरों की निगरानी में हैं। तेजी से सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, प्रशिक्षित एनेस्थेटिस्ट और अनुभवी ईएनटी सर्जनों की उपलब्धता के कारण अब माइक्रो सर्जरी जैसी जटिल शल्य प्रक्रियाएं भी नियमित रूप से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में चार माइक्रो सर्जरी का सफल संचालन अस्पताल की बढ़ी हुई क्षमता और विशेषज्ञ चिकित्स...