लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 में पुलिस मुख्यालय के पास स्थित एक्सेला रिसॉर्टिको सोसाइटी में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। गोमती का जलस्तर बढ़ने और बारिश के बाद सोसाइटी में पांच फीट तक पानी भर गया है। इससे कई परिवारों को घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा है। परिसर में खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूब गई हैं, जबकि घरों में रखा सामान भी खराब हो रहा है। कुछ लोगों ने होटल में शरण ले रखी है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। -गंदे पानी से बीमारी का खतरानिवासियों के मुताबिक, शुरुआत में सोसाइटी में करीब दो फीट पानी भरा था, जो बढ़कर पांच फीट से अधिक हो गया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में सड़क पर मिट्टी का बांध, लाखों लोगों को संकट पर डालकर जागे अफसर, बिल्ड...