Lucknow News: एक्सपायर्ड प्रोडक्ट बेचने का विरोध पर छात्रा से मारपीट
लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: पारा क्षेत्र में एक्सपायर्ड प्रोडक्ट बेचने का विरोध करने पर लॉ की छात्रा से दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने मारपीट की। आरोप है कि आरोपितों ने छात्रा से अभद्रता और छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जलालपुर चौकी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता लॉ की छात्रा है। छात्रा के अनुसार, वह अपनी दोस्त के साथ बालाजी होलसेल कॉस्मेटिक स्टोर पर सामान खरीदने गई थी। वहां उत्पादों की कीमतों में भारी हेरफेर किया जा रहा था। पिलग्रिम हेयरमास्क सहित कई उत्पादों पर एक्सपायरी डेट बदली हुई थी और लेबल में टेम्परिंग की गई थी। जब उसने विरोध किया तो दुकान मालिक भड़क गया। आरोप है कि दुकान मालिक ने अपनी तीन महिला कर्मियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ अभद्रता शुरू कर दी। छात्रा ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। इससे नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.