Lucknow News: एके इंफ्रा ग्रीन सिटी में जलभराव, कॉलोनी वासियों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: बसराहिया गांव के पास सुल्तानपुर हाइवे किनारे स्थित एके इंफ्रा ग्रीन सिटी में जलभराव की समस्या से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। थोड़ी सी बारिश में कॉलोनी की गलियों और घरों में पानी भर जाने और पानी निकासी की व्यवस्था ठप होने से नाराज कॉलोनी वासियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। कॉलोनी वासियों का कहना है कि महीनों से जल निकासी की व्यवस्था ठप पड़ी है। नालियां जाम हैं और पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। घरों में पानी भरने से सामान खराब हो रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन कर रहे कालोनी के प्रशांत भट्ट, सत्येंद्र मिश्रा,हरिकांत यादव,अवधेश तिवारी, जेपी सिंह, श्यामनारायण मिश्रा आदि ने बताया कि कालोनी की जल निकासी के लिए बिल्डर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.