लखनऊ, नवम्बर 20 -- Lucknow News: धोखाधड़ी से प्लॉट बेचकर लाखो रुपए हड़पने के आरोपी एकुमेन लीजिंग एंड इंफ्रास्टेट के निदेशक अनुज मेहरोत्रा की जमानत अर्जी को एडीजे अभिनय कुमार मिश्रा ने खारिज कर दिया। बहस के दौरान सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि इस मामले की रिपोर्ट आशियाना थाने में दर्ज कराई गई थी। वादिनी एकुमेन लीजिंग एंड इंफ्रास्टेट के कार्यालय गई थी जहाँ कंपनी के निदेशक विजय कुमार, अनुज मेहरोत्रा, शुभेंदु सरकार, रविंद्र सिंह सलूजा और इंद्र प्रकाश पांडेय मिले। बताया गया है कि आरोपियों ने उनको मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित साईं ग्रीन योजना में पन्द्रह सौ वर्ग फीट के प्लॉट में निवेश करने और लाभ देने का आश्वासन दिया। इस पर वादिनी ने निदेशक शुभेंदु सरकार के साथ 22 मई 2014 को एग्रीमेंट किया और आरोपियों ने वादिनी को एक प्लॉट आवंटित किया जिसके साथ मे...