लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े पूर्व कर्मचारियों ने गुरुवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने सरकार और सेवा संचालित करने वाली कंपनी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपनी नौकरी वापस दिलाने की मांग की। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी भावुक हो गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लगातार आपातकालीन सेवाएं दीं, लेकिन महामारी खत्म होने के बाद वर्ष 2021 में उन्हें सेवा से हटा दिया गया। उनका दावा है कि तब से वे रोजगार की तलाश में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर...