लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: निशातगंज पुल के पास उल्टी दिशा से जा रहे स्कूटी सवार होटल मैनेजर सत्यभान सिंह (32) सामने से आ रही कार से भिड़ गए। इस हादसे में होटल मैनेजर की केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। वहीं, चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में दुग्ध वाहन की टक्कर से बाइक सवार चिनहट के निसार अहमद (45) की मौत हो गई। महानगर एसीपी अंकित कुमार ने बताया कि अमेठी के शिवरतनगंज टिकरी गांव निवासी सत्यभान सिंह निशातगंज में पुराना बाबा का पुरवा में रहता था। भाई अंकित ने महानगर पुलिस को बताया कि सत्यभान महानगर के होटल गोल्डन हैप्पी में मैनेजर था। शनिवार रात साढ़े 12 बजे सत्यभान हेलमेट लगाकर स्कूटी चलाकर ड्यूटी से घर जा रहा था। महानगर में गोल मार्केट की ओर से निशातगंज ओवरब्रिज पर सत्यभान ने अपनी स्कूटी उल्टी दिशा में च...