लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया लखनऊ, मुख्य संवाददाता।

उरई में एमडी लैब पर छापा डीआरआई यानी राजस्व खुफिया निदेशालय ने एटीएस के साथ उरई के एक गांव में बड़ी छापेमारी की। यहां एक लैब पकड़ी है जहां खतरनाक सिंथेटिक ड्रग एमडी पकड़ा गया। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेफेड्रोन या एमडीएमए एक खतरनाक ड्रग है जिसे रसायनों से अवैध लैब में तैयार किया जाता है। डीआरआई की टीम ने उरई के रमपुरा गांव में एक फर्म के ठिकाने पर छापा मारा। यह फर्म गुलाब जल बनाती है। इसकी आड़ में नशीले पदार्थों का बड़े स्तर पर निर्माण चल रहा था। इस संयुक्त ऑपरेशन में डीआरआई के साथ एटीएस और राज्य की खुफिया टीमें भी शामिल रहीं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। वहीं, मौके से संतोष बालाशाह अड़गे और हेमेन्द्र कुशवाहा को गिरफ्त...