लखनऊ, सितम्बर 14 -- Lucknow News: लखनऊ। समाज कल्याण उप निदेशक ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में रात्रि विश्राम कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप निदेशक अमर जीत सिंह बाराबंकी के तीरगांव स्थित विद्यालय में कक्षाओं, कैंटीन तथा छात्रावास की व्यवस्थाएं देखी। बच्चों से कैंटीन व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की। स्कूल में चल रहे बिजली मेंटीनेंस कार्य में गुणवत्ता पर विशेष जोर देने का का निर्देश दिया। प्रधानाचार्य को शैक्षिक माहौल बनाने तथा व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...