Lucknow News: उपेक्षित कालोनियों को मिली सड़क, जनसुविधाओं की सौगात
लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: लखनऊ पूर्वी विधानसभा के इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड सहित अनेक क्षेत्रों की कॉलोनियां वर्षों से सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग एवं साइड पटरी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही थीं। कच्चे रास्तों, जलभराव एवं बदहाल आवागमन के कारण क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इन क्षेत्रों का समग्र विकास केवल विधायक निधि अथवा पार्षद निधि से संभव नहीं था। लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने इन समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा। इसके बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण के माध्यम से इन क्षेत्रों में सड़क, नाली एवं अन्य आधारभूत विकास कार्यों को स्वीकृति मिली। 1 एवं 2 अगस्त विधायक ओपी श्रीवास्तव ने अपनी निधि एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण के माध्यम से स्वीकृत 7 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.