Lucknow News: उत्तर प्रदेश में 1,536 अभियंता पदों पर भर्ती, नवंबर से कर सकेंगे आवेदन
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने विद्युत और यांत्रिक अभियांत्रिकी के कुल 1,536 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें विद्युत के 380 और यांत्रिक के 1,156 पद शामिल हैं। विद्युत पदों के लिए छह से 27 नवंबर और यांत्रिक पदों के लिए तीन से 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 में शामिल होना अनिवार्य है। इसके नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। विद्युत अभियांत्रिकी के 380 पदों में लोक निर्माण विभाग में 231, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में विद्युतकार के 56, राजकीय निर्माण निगम में 46 और विद्युत सुरक्षा निदेशालय में 34 पद हैं। यांत्रिक अभियांत्रिकी के 1,156 पदों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.