लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: काकोरी। बुद्धेश्वर चौराहे के पास ई-रिक्शे में सफर कर रही महिला के बैग से चोरों ने पर्स पार कर लिया। पर्स में 3500 रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवर और जरूरी दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मोहान रोड हरदोइया मोड़ निवासी कुसुम पाल पत्नी सुनील पाल ने तहरीर दी है। पीड़िता 28 सितंबर की दोपहर गांव से लौट रही थीं। वह दो अन्य महिलाओं के साथ ई-रिक्शे से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर आ रही थीं। इसी दौरान किसी ने उनके बैग में रखा पर्स चोरी कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि पर्स में 3500 रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड के अलावा सोने के कान के टॉप्स का सेट, सोने की नथनी, सोने का मंगलसूत्र, बच्चे का सोने का लॉकेट और चांदी की पायल का सेट रखा था। इंस्पेक्टर पारा स...