Lucknow News: ई-रिक्शा मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र व महामंत्री मारिफ बने
लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: ई-रिक्शा एंड ई-ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा की ओर से बुलाई गई बैठक में वर्तमान अध्यक्ष के स्थान पर नए अध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव मंजूर हो गया। हुसैनाबाद कार्यालय में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता आसिफ रहमान ने की। बैठक में संयुक्त मंत्री लल्लू सोनकर ने वर्तमान अध्यक्ष पर संतोषजनक कार्य नहीं पाए जाने का प्रस्ताव पेश किया था। इस वजह से वर्तमान अध्यक्ष मुन्ना लाल यादव के स्थान पर रवीन्द्र कुमार को अध्यक्ष नियुक्ति किया गया। महामंत्री के पद पर पुन: मारिफ अली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में ई-रिक्शा एंड ई-ऑटो यूनियन ने पदाधिकारियों को ई-रिक्शा और ई-ऑटो का ठहराव स्थल घोषित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में अध्यक्ष और महामंत्री ही मोर्चा की ओर से पत्राचार करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.