Lucknow News: ई-रिक्शा में सवार महिला बैंककर्मी का मंगलसूत्र पार
लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: राजधानी में ई-रिक्शा में महिलाओं से टप्पेबाजी का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रही है। टेढ़ी पुलिया से जगरानी अस्पताल के बीच ई-रिक्शा पर सवार महिला बैंककर्मी का मंगलसूत्र लड़की और चार महिलाओं के गिरोह ने पार कर दिया। पीड़िता को जानकारी हुई तो गुडंबा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जानकीपुरम के जानकी गार्डेन निवासी प्रियंका राय ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे टेढ़ी पुलिया से ई-रिक्शा पर बैठकर जगरानी अस्पताल की ओर जा रही थी। इस दौरान ई-रिक्शे में चार महिलाएं और उनकी बेटी भी आकर बैठ गई। रास्ते में महिलाएं बार-बार पैर दबाने लगी। कभी हाथ घुमाने लगी। प्रियंका ने टोका तो वह लोग बहस करने लगी। महिलाओं की हरकतों से परेशान होकर प्रियंका ने कल्याणपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.