Lucknow News: ई-रिक्शा में बैठी महिला के बैग से तीन लाख के जेवर पार
लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: पारा इलाके में ई-रिक्शा पर सफर कर रही एक महिला के बैग से करीब 3 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली गई। आरोप है कि बगल में बैठी महिला ने मौका पाकर बैग की चेन खोलकर जेवर निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काकोरी के सकरा गांव निवासी सलोनी दीक्षित ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को वह घुरघुरी तालाब से ई-रिक्शा पर बैठकर बुद्धेश्वर जा रही थीं। उनके गोद में पांच साल का बच्चा था। ई-रिक्शा में उनके बगल में एक महिला 10 साल की बच्ची संग बैठी थी। सलोनी ने बताया कि बच्चे को गोद में लिए होने की वजह से उन्होंने अपना बैग पैरों के पास रख लिया था। सफर के दौरान बगल में बैठी महिला ने बैग से जेवर व कुछ नकदी निकाल ली। बुद्धेश्वर पहुंचकर जब सलोनी ने बैग चेक किया तो उसमें रखे जेवर गायब थे। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.