लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: राजधानी में ई-रिक्शा और ऑटो में महिलाओं से टप्पेबाजी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। हसनगंज इलाके में ई-रिक्शा में सवार होकर आईं चार महिलाओं के गिरोह ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन पार कर दी। पीड़ित बेटे की तहरीर पर हसनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अम्बेडकर नगर के टाण्डा थाना क्षेत्र स्थित छज्जापुर दक्षिण निवासी संजीव कुमार सोनी ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है और लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। 18 जुलाई शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह मां को दवा दिलाने लखनऊ आए थे। संजीव के अनुसार वह विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास ई-रिक्शा से उतरे और आईटी चौराहे से दूसरा ई-रिक्शा लिया। मां पीछे की सीट पर बैठीं और संजीव चालक के पास आगे बैठ गए। ई-रिक्शा कुछ दूर ही चला था कि डालीगंज की तरफ चार...