Lucknow News: ई-रिक्शा चालक सवारी का बैग लूट कर भागा
लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: 35 हजार नकदी समेत सामान ले उड़ा पीड़ित ने हुसैनगंज थाने में दी तहरीर लखनऊ, संवाददाता पुणे से कमाकर घर लौट रहे एक युवक के साथ चारबाग स्टेशन के पास ई-रिक्शा चालक ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित के बैग में 35 हजार रुपये नकदी, दो मोबाइल, मंगलसूत्र और कपड़े रखे थे। पीड़ित ने ई-रिक्शा चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। हुसैनगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण मलिहाबाद के सिधरवा गांव निवासी गोविंद प्रसाद पुणे में हलवाई हैं। बुधवार देर रात वह ट्रेन से लखनऊ पहुंचे थे। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद गोविंद ने घर जाने के लिए एक ई-रिक्शा किया और उसमें अपना बैग रखकर बैठ गए। गोविंद ने बताया कि ई-रिक्शा कुछ दूर ही चला था कि रास्ते में बाथरूम के लिए वह मेट्रो स्टेशन के पास ई-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.