Lucknow News: ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर दी जान
लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: सरोजनीनगर। बंथरा के लोनहा गांव में मंगलवार दोपहर ई-रिक्शा चालक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोनहा निवासी संजय (42) पत्नी रेनू, मां चंद्रा देवी और दो बेटियों के साथ रहता था। सुबह 11 बजे पत्नी व मां घर से बाहर थीं और बेटियां बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान संजय ने कमरे में दरवाजा बंद कर पंखे के हुक से चादर के सहारे फांसी लगा ली। बेटी भूमि ने खिड़की से देखा तो शोर मचाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने दरवाजा तोड़ उतारा शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.