Lucknow News: ई-रिक्शा और अवैध पार्किंग से थमी कंचन बिहारी मार्ग की रफ्तार
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: कल्याणपुर का कंचन बिहारी मार्ग इन दिनों बेतरतीब ई-रिक्शों, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण भीषण जाम की चपेट में है। संकरी सड़क पर बढ़ते वाहनों के दबाव से सुबह और शाम ट्रैफिक रेंग रहा है, जिससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन सवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम समेत जिम्मेदार विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इस मार्ग के दोनों ओर दुकानों के सामने खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहन सड़क के एक लेन को घेर लेते हैं, तो वहीं सवारियों के इंतजार में बीच सड़क पर खड़े ई-रिक्शे जाम को और बढ़ा देते हैं। सड़क संकरी होने के कारण दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आते ही लंबा जाम लग जाता है। इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थान, बाजार और आवासीय कॉलोनियां होने से दिनभर हजारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.