Lucknow News: ई-ऑटो पर नंबर और क्यूआर कोड न होने पर डीलर भी जिम्मेदार
लखनऊ, सितम्बर 6 -- Lucknow News: लखनऊ की सड़कों पर नियमों के विरुद्ध दौड़ रहे ई-ऑटो पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बीती रात डीसीपी ट्रैफिक की निगरानी में अयोध्या रोड पर कमता व सुलतानपुर रोड पर अहिमामऊ में चेकिंग अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन नंबर प्लेट छिपाने या उस पर काली चोटी लटकाने वाले ई-रिक्शा सीज करने और संबंधित डीलरों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए गए। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ दंडनीय अपराध है। वाहनों पर एचएसआरपी के अलावा चालकों को पुलिस सत्यापन के बाद क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य है। स्पष्ट नंबर और क्यूआर कोड न होने पर सीजर की कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया कि कई डीलर अपने फायदे के लिए बिना नंबर प्लेट के ही ई-ऑटो डिलीवर कर रहे हैं। ऐसे कई ई-ऑटो चेकिंग के दौरान पकड़े गए है, जिन्हें डीलर की ओर से एचएसआरपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.