Lucknow News: ईपीएफ की रकम डकारने वाली कंपनियों पर मेहरबान नगर निगम
लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: कर्मचारियों की भविष्य निधि ईपीएफ और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआईसी) की रकम जमा न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर नगर निगम ने नरमी दिखाते हुए केवल जमानत राशि जब्त कर मामला निपटा दिया। श्रमिकों के अधिकारों से जुड़े गंभीर मामले में भी किसी संस्था को ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया। इससे नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निकायों की निधि लेखा परीक्षा रिपोर्ट की जांच के दौरान पांच कार्यदायी संस्थाओं में ईपीएफ और ईएसआईसी भुगतान से जुड़ी अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच समिति ने वसूली के निर्देश दिए, जिसके बाद नगर निगम ने कुछ संस्थाओं की जमानत राशि जब्त कर ली और कुछ से चालान के माध्यम से धनराशि जमा कराई। लेकिन किसी भी संस्था को भविष्य के ठेकों से प्रतिबंधित नहीं किया गया।
इन संस्थाओं की जब्त हुई रकम - मेसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.