Lucknow News: ईको गार्डन में दीवार फांदकर घुसे युवक को पकड़ने पर सिपाही पर हमला
लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: आलमबाग स्थित ईको गार्डन में ड्यूटी के दौरान दीवार फांदकर घुसे एक युवक को पकड़ना सिपाही को महंगा पड़ गया। आरोपी ने फोन कर अपने भाई और साथियों को बुला लिया। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने सिपाही पर हमला कर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले में सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने एक नामजद समेत छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से कुशीनगर निवासी सिपाही दिनेश प्रसाद यादव उत्तर प्रदेश विशेष परिक्षेत्र एच दल बटालियन में तैनात हैं। मंगलवार को उनकी ड्यूटी ईको गार्डन के बीट नंबर-2 पर शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक थी। सिपाही दिनेश ने बताया कि रात 11:30 बजे सूचना मिली कि एक युवक दीवार फांदकर पार्क के अंदर कूदा है। सूचना पर वे साथी सिपाही वीर बहादुर और मंगला प्रसाद के साथ तलाश में जुट गए। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.