Lucknow News: ईंट मारकर महिला का सिर फोड़ा, बच्चों को धमकाया
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- महिला पर हमला और बच्चों को धमकी Lucknow News: सरोजनी नगर। बिजनौर के नटकुर गांव में एक महिला ने गांव के युवक पर ईंट मारकर सिर फोड़ने और जानमाल की धमकी का आरोप लगाया है। आरोपी ने बाद में कॉल करके उसके बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। बिजनौर थाना प्रभारी के मुताबिक नटकुर गांव की बबली रविवार रात करीब नौ बजे मंगलू की मां के घर से लौट रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में गांव के ही अतीक ने उन्हें रोककर गालिया दीं। विरोध पर आरोपी ने उनके सिर पर ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बबली को सरोजनी नगर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनके सिर में छह टांके लगाए गए। पीड़िता का आरोप है कि सोमवार को आरोपी ने कॉल करके उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। बिजनौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.