Lucknow News: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग
लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: महिंगवां के कुम्हरावां चौराहे पर बुधवार तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरा इलाका धुएं से भर गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार कुर्सी रोड स्थित एस.के. इलेक्ट्रॉनिक्स में रात 3:51 बजे आग लगने की सूचना फायर स्टेशन बख्शी का तालाब को मिली। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो दुकान का शटर बंद था और अंदर से लपटें निकल रही थीं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू दमकल कर्मियों ने शटर खुलवाकर अंदर प्रवेश किया और पानी की बौछार कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.