Lucknow News: इमाम ने बच्चे के पेट पर लात मारी, बेल्ट से पीटा, शिकायत पर स्कूल से निकाला
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: मलिहाबाद में मोहान रोड स्थित सफा पब्लिक स्कूल में शिक्षक (इमाम) ने गुरुवार को दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। कक्षा चार के मासूम छात्र हमजा खान के पेट में लात मारी। घूसों और बेल्ट से जमकर पीटा। इसके बाद टीसी काटकर उसके हाथ में थमाई और धक्के देकर स्कूल से निकाल दिया। अभिभावकों ने मलिहाबाद थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। स्कूल प्रबंधन से भी शिक्षक को निकालने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मलिहाबाद कस्बा मिर्जागंज निवासी तारिक हबीब खान व्यवसायी हैं। उनका बेटा हमजा खान सफा स्कूल से कक्षा चार का छात्र है। हमजा के मुताबिक गुरुवार दोपहर क्लास में बच्चे शोर कर रहे थे। इस बीच इमाम आ गए। उन्होंने डपटा और हाथ पकड़कर खींच लिया। पेट में लात मार दी। इसके बाद घूसों और बेल्ट से जमकर पीटा। रोने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.