लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद गुरुवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से उन्होंने मुलाकात की और शामिल होने की इच्छा जताई। हालांकि सपा की ओर से इस संबंध में अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। शायान पूर्व केंद्रीय मंत्री रसीद मसूद के पोते हैं। शायान मसूद ने स्वयं अपने इंस्टाग्राम पर अखिलेश से मुलाकात की फोटो साझा की है। यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद को झटका, दामाद शायान मसूद ने पाला बदला, सपा में शामिलराजनीतिक चर्चा अखिलेश यादव के सामने समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वाले शायान मसूद के बेहट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। उनकी चर्चा के दौरान इमरान मसूद ने कहा था कि परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा। माना जा रहा है कि अब समाज...