लखनऊ, जुलाई 7 -- Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी की छत पर मंगलवार रात एक मानसिक रूप से अस्वस्थ लावारिस व्यक्ति का शव मिला। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। शव पांच से छह दिन पुराना बताया गया है। शव से तेज बदबू आने पर कर्मचारियों ने दूसरे तल की छत पर जाकर देखा तो वहां शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पांच से छह दिन पहले मानसिक मंदित दूसरे तल पर चला गया। इस दौरान वहां उसकी मौत हो गई। दूसरे तल पर कर्मचारियों की नियमित आवाजाही न होने के कारण घटना का पता नहीं चल सका। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था सैन्यकर्मियों के जिम्मे है। जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित गार्ड और कर्मचारियों के खिलाफ क...