लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: इंदिरानगर सेक्टर-10 में पिछले लगभग दो माह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग बीमार हो रहे हैं। शरीर में दाने पड़ रहे हैं। समस्या की शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन जलकल विभाग समाधान नहीं कर रहा है। यहां के रोहित सिंह, राजदीप, आशीष, अखिलेश त्रिपाठी, सचिन आदि ने बताया लगभग 20-25 घरों में यह समस्या लगातार बनी हुई है। पानी की पाइप लाइन में कहीं लीकेज है, जो सीवर लाइन से जुड़ गया है। इससे सीवरयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। यहां पर मकान नम्बर 10/650 से 10/670 व उसके आसपास के मकानों में यह समस्या बनी हुई है। पानी का रंग गंदा होने के साथ बदबू भी है। बार-बार टंकी साफ करानी पड़ती है। बालू भी बड़ी मात्रा में आ रहा है। मजबूरी में यही पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। हालत यह कि बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के शरीर...