लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: इटौंजा स्थित ग्राम पंचायत ढिलवासी में बुखार का प्रकोप है। 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। हालात यह हैं कि एक ही परिवार के कई सदस्य बीमारी की चपेट में आ गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि शिकायत के बावजूद कोई भी राहत कार्य शुरू नहीं कराया गया है। बीमारी नए इलाकों को अपनी चपेट में ले रही है। ढिलवासी में दो हफ्ते से बुखार का प्रकोप है। लोगों को ठंड लगकर बुखार आ रहा है। कई मरीज सीएचसी में इलाज करा रहे हैं। जबकि कई मरीज निजी क्लीनिक में डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी में लगातार शिकायत की गई। ताकि बुखार प्रभावित इलाके में राहत कार्य शुरू कराया जाए। लेकिन दो हफ्ते बाद भी हालात जस के तस हैं। इलाके में लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। कई और मोहल्ले बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इलाके मे...