लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: इटौंजा, संवाददाता। नगर पंचायत इटौंजा में सोमवार को लोगों ने शान से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बच्चे, वृद्ध, पुरुष और महिलाओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश कुमार अवस्थी ने लखरैन देवी माता धाम इटौंजा से किया। इसके बाद यह यात्रा राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कॉलेज होते हुए इटौंजा पहुंची। वहां पर अमर बलिदानों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ राधा मोहन मिश्रा ने कहा कि देश के वीर बलिदानियों ने देश की आजादी के लिए अपने जान की बाजी लगा दी। आज हम सभी को उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: भारत माता की जय के जयघोष से गूंजा सिराथू कस्बा तभी देश आगे बढ़ेगा। इस यात्रा में राजू कश्यप, मानवेंद्र मिश्रा, पुतान रावत, रवि कुमार, म...