लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। हजरतगंज के अटल चौक पर मंगलवार दोपहर युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई। वहीं, इंदिरा नगर इलाके में सड़क किनारे एक महिला का शव मिला। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंदिरा नगर के बादशाह खेड़ा नहरिया के पास सड़क किनारे मंगलवार को महिला का शव पड़े होने की सूचना लोगों ने यूपी 112 पर दी। प्रभारी निरीक्षक इंदिरा नगर अजय नारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों में भगत सिंह वार्ड नंबर-01, बादशाह खेड़ा इंदिरा नगर निवासी रंजीत सिंह ने शव की पहचान पत्नी अनीता सिंह के रूप में की। यह भी पढ़ें- Lucknow News: इंदिरा नगर व हजरतगंज में मिला महिला व युवक का शव परिजनो...