Lucknow News: इंदिरा नगर में डॉक्टर के मकान में लगी आग, कार जली
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: इंदिरा नगर के ए ब्लॉक स्थित डॉ. पुष्पा जायसवाल के मकान में सोमवार शाम आग लग गई। आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोग घर और आईवीएफ सेंटर से बाहर निकल आए। आग की लपटों की चपेट में आकर वहां खड़ी कार जल गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इंदिरा नगर के ए ब्लॉक के मकान नंबर ए-1036 में डॉ. पुष्पा जायसवाल पत्नी उमेश जायसवाल का मकान है। मकान के भूतल पर श्रीराम आईवीएफ सेंटर का संचालन होता है। पहले तल पर परिवारीजन रहते हैं। भूतल पर आईवीएफ सेंटर के बाहर पार्किंग एरिया में वोल्वो कार खड़ी थी। वहीं पर बिजली का पैनल लगा हुआ था। बिजली के पैनल में सोमवार शाम करीब चार बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मकान और आईवीएफ सेंटर से लोग तेजी से भागकर बाहर सड़क पर निकल आए।लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.