लखनऊ, अगस्त 31 -- Lucknow News: नगराम। बीबीडी इलाके में इंदिरा डैम में नहाते समय शनिवार को नहर में डूबे 20 वर्षीय मोहित का शव सोमवार को नगराम के इस्माइल नगर में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया और मोहित के परिवारीजनों को सूचना दी। थानाप्रभारी नगराम अंजनी कुमार सिंह के मुताबिक मोहित चिनहट के नंद पुर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि मोहित 29 अगस्त को बीबीडी इलाके में स्थित इंदिरा डैम के पास नहर में नहाने गए थे। वह नगर में कूदे गहराई और बहाव तेज होने के कारण डूब गए। वह बाहर नहीं निकल सका। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गुमशुदा युवक का पीली नदी में मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...