लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: इंदिरा नगर आवासीय महासमिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक में अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी ने कॉलोनियों से नियमित कूड़ा उठान और बढ़ते मच्छरों को देखते हुए फॉगिंग कराए जाने की मांग उठाई। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि पिछले सप्ताह 23 जुलाई को जोन-7 के जोनल अधिकारी के साथ इंदिरा नगर के सभी वार्डों की मूलभूत समस्याओं को दूर करने पर सहमति बनी थी, लेकिन समस्या जस की तस बनी है, जिस पर आक्रोश व्यक्त किया गया और नगर आयुक्त से मिलने का समय मांगा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...