Lucknow News: आसमान में बने चक्रवात ने आधे से ज्यादा शहर को भिगोया
लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: लखनऊ मुख्य संवाददाता यूपी के ऊपर दक्षिण पश्चिम में बनी चक्रवाती हवा की परिस्थितियों ने मंगलवार को दोपहर बाद कई इलाकों में खूब बारिश कराई, हालांकि पुराने शहर के कुछ इलाके सूखे रहे। बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। वहीं तीन दिनों से उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली।
तापमान की स्थिति दोपहर तक गर्मी का असर तेज था। नतीजतन अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक 37.9 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा 29 दर्ज किया गया। दिन में करीब तीन बजे के आसपास आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा के झोंके शुरू हो गए। इसके बाद ट्रांस गोमती क्षेत्र और सिस गोमती के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इन्दिरा नगर, गोमती नगर के कुछ इलाकों में ज्यादा बारिश हुई। जनेश्वर मिश्र पार्क में 3.4 मिलीमीटर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.