Lucknow News: आशुलेखन व टाइपिंग परीक्षा परिणाम घोषित
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आशुलिपिक भर्ती में आशुलेखन व टाइपिंग परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया है।आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 333 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हिंदी आशुलेखन व टाइपिंग दक्षता परीक्षा में 269 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। दूसरी आशुलिपिक के 1224 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आशुलेखन व टाइपिंग परीक्षा में 1329 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने मंगलवार को इस संबंध में सूचना जारी की। यह भी पढ़ें- एपीसी के 500 पद रिक्त, नई भर्ती की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.