लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ। आशियाना के सेक्टर-जी निवासी दीपक कुमार (35) ने शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे घर के ऊपरी कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। दीपक पुताई का करता था। उसकी पत्नी ज्योति खाना लेकर कमरे में पहुंची तो पति को फंदे से लटका देख शोर मचाया। तुरंत परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और लोकबंधु ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई सूरज के अनुसार दीपक के परिवार में मां सत्यवती, पत्नी ज्योति, आठ साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि खुदकुशी की वजह नहीं पता चल सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...