Lucknow News: आशियाना में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: आशियाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने-चांदी के जेवर और लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आशियाना थाना प्रभारी गजेंद्र राय ने बताया कि गश्त के दौरान देवीखेड़ा से इको गार्डन की तरफ जाने वाली सड़क से आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पकरी पुल, आशियाना निवासी अखिल कुमार, पुत्र सुनील कुमार बताया। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-एच, एलडीए कॉलोनी में किराए पर रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई है। केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.