लखनऊ, सितम्बर 6 -- Lucknow News: आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में स्थित औषधालय में रविवार को मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। आनंदमय पावन वर्षायोग समिति की ओर से आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं लिखी। शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग, ईएनटी, पेट, मूत्र रोग, त्वचा रोग और सामान्य रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के लिए बीपी, शुगर, बीएमडी, पीएफटी, वजन, आंखों की जांच व ईसीजी सहित विभिन्न जांचें भी निशुल्क की गईं। स्वास्थ्य शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में चंद्रप्रकाश जैन, अखिलेश जैन, अजय जैन, आदिश जैन, शरद जैन, मनोज जैन सहित जैन समाज के अनेक लोगो...