Lucknow News: आलमबाग में दंपती के लाखों के गहने पार, नौकरानी पर शक की सुई
लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग के चंदर नगर इलाके में नौकरी पर गए दंपती के घर से चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर सोने के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने घर में खाना बनाने आने वाली महिला पर शक जताया है। आलमबाग पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। चंदर नगर निवासी नितिन नैय्यर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई को वह और उनकी पत्नी रोज की तरह सुबह निजी नौकरी पर गए थे। शाम को घर लौटे तो घर का माहौल सामान्य नजर आया, लेकिन बेडरूम में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और अंदर रखे सोने के जेवर गायब मिले。
चोरी के विवरण पीड़ित के मुताबिक चोर सोने का हार, एक जोड़ी झुमके, दो कंगन, जेंट्स चेन, लंबे कान के टॉप्स, मंगलसूत्र और छोटे टॉप्स चोरी कर ले गए। घर में तोड़फोड़ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.