Lucknow News: आर्थिक तंगी के कारण जेल में बंद तीन बंदियों को संस्था ने रिहा कराया
लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: ऑल इण्डिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम की लखनऊ इकाई ने जिला कारागार के तीन गरीब बंदियों का 12 हजार का जुर्माना जमा कराकर इ्रन्हें रिहा कराया है। ये सभी अपनी सजा पूरी कर चुके थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण जुर्माना न भर पाने के कारण जेल में थे। इस नेक मुहिम में दारुल उलूम नदवतुल उलेमा (नदवा) के छात्रों ने अहम भूमिका निभाई। रिहा हुए बंदियों में संतोष कुमार का दो हजार, मो. फैसल का पांच हजार और मोफिजउद्दीन का पांच हजार रुपये जुर्माना जमा कराया है। जिला जेल के जेलर ऋतिक प्रियदर्शी और डिप्टी जेलर वीरेंद्र सिंह ने संस्था की सराहना की। फोरम के जिला कॉर्डिनेटर शफीक चौधरी ने कहा कि संस्था का मकसद इंसानों और दिलों को जोड़ना है। रिहाई के बाद तीनों बंदियों ने फोरम, नदवा के छात्रों और जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.