Lucknow News: आरा मशीन संचालक पर हमले का विरोध
लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: काकोरी। काकोरी में आरा मशीन संचालकों जितेंद्र सिंह और ब्रह्मानंद पर हुए जानलेवा हमले और लूट के विरोध में उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को काकोरी थाने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि मामले में 5 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।इस दौरान उत्तर प्रदेश लकड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवाशीष, लखनऊ सॉ मिल ऑनर्स के अध्यक्ष विनोद यादव, अख्तर खान, एजाज खान, विजय अग्रवाल, हरिकेश वर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.